Breaking News
बेखबर रफ्तार बनी आफत, दो अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल     |     हाथी दांत की तस्करी का भंडाफोड़, संयुक्त कार्रवाई में तीन तस्कर गिरफ्तार     |     शादी के दो माह बाद उजड़ गया सुहाग, सड़क किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• त्योहार से पहले सुरक्षा इंतजामों का लिया गया जायजा, अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील

सोनभद्र। होली पर्व को लेकर जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने 04 मार्च को विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संवेदनशील स्थानों की स्थिति का जायजा लिया और पुलिस बल को सतर्क रहते हुए ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।

• ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का किया उत्साहवर्धन

भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से संवाद करते हुए त्योहार को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें गुजिया खिलाकर होली की शुभकामनाएं भी दीं और जनपदवासियों को सुरक्षित एवं मंगलमय होली की बधाई दी।





Top