यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता
ओबरा(सोनभद्र)। नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में ओबरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार थाना ओबरा में दर्ज मामले में वांछित आरोपी फेकू लाल पनिका निवासी ग्राम परसोई को 03 मार्च को मुखबिर की सूचना के आधार पर डिग्री कॉलेज चौराहा, कस्बा ओबरा के पास से पकड़ लिया गया।
• पुलिस अभियान के तहत हुई कार्रवाई
बताया गया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजे जाने की जानकारी दी गई।