Breaking News
बेखबर रफ्तार बनी आफत, दो अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल     |     हाथी दांत की तस्करी का भंडाफोड़, संयुक्त कार्रवाई में तीन तस्कर गिरफ्तार     |     शादी के दो माह बाद उजड़ गया सुहाग, सड़क किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• होली पर्व के बाद पुलिस लाइन चुर्क में होली मिलन समारोह, अबीर-गुलाल लगाकर दी एक-दूसरे को बधाई

सोनभद्र। होली पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद पुलिस लाइन चुर्क में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा सहित अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, जनपद के विभिन्न सर्किलों के क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ पर्व का आनंद लिया।

• पुलिस अधीक्षक ने कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के लिए किया प्रेरित

समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए जनसेवा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मौजूद पुलिसकर्मियों ने आपसी सहयोग और टीम भावना के साथ होली मिलन समारोह को उत्साहपूर्वक मनाया।





Top