Breaking News
बेखबर रफ्तार बनी आफत, दो अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल     |     हाथी दांत की तस्करी का भंडाफोड़, संयुक्त कार्रवाई में तीन तस्कर गिरफ्तार     |     शादी के दो माह बाद उजड़ गया सुहाग, सड़क किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• मछली पकड़ने के दौरान बांध में उतरे दो ग्रामीणों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

पन्नूगंज(सोनभद्र)। मझिडढ़ गांव के पास स्थित धंधरौल बांध में मछली पकड़ने के लिए उतरने के दौरान दो लोगों की डूबकर मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मृतकों की पहचान मझिडढ़ गांव निवासी 30 वर्षीय दशमी पुत्र रामविलास और 48 वर्षीय रामराज उर्फ बच्चा पुत्र राम मूरत बिंद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बांध में मछली पकड़ने के लिए उतरे थे, इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से यह हादसा हो गया।

• साथी के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीण, गोताखोरों की मदद से निकाले गए शव

घटना के समय बांध के किनारे खड़े उनके साथी आशीष ने दोनों को डूबते देख शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी कुमुद शेखर सिंह मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को पानी से बाहर निकलवाया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।





Top