Breaking News
बेखबर रफ्तार बनी आफत, दो अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल     |     हाथी दांत की तस्करी का भंडाफोड़, संयुक्त कार्रवाई में तीन तस्कर गिरफ्तार     |     शादी के दो माह बाद उजड़ गया सुहाग, सड़क किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• होली खेलने के बाद घर लौटते समय हुआ हादसा, घायलों को सीएचसी में कराया गया भर्ती

घोरावल(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के मरसड़ा गांव के पास होली के दिन सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि शाम के समय बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई, जिससे सवार तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से चोटिल हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी गई।

• घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा उपचार

जानकारी के अनुसार विसुंधरी गांव निवासी मुरली (20), मनोज (25) और अजय (24) रिश्तेदारी में होली खेलने मरसड़ा गांव गए थे। वापस लौटते समय रास्ते में उनकी बाइक संतुलन खो बैठी और पुलिया से टकरा गई। हादसे में घायल तीनों युवकों को एंबुलेंस की मदद से घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।





Top