Breaking News
बेखबर रफ्तार बनी आफत, दो अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल     |     हाथी दांत की तस्करी का भंडाफोड़, संयुक्त कार्रवाई में तीन तस्कर गिरफ्तार     |     शादी के दो माह बाद उजड़ गया सुहाग, सड़क किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• रामनवमी और ईद को लेकर थाना परिसर में दोनों समुदायों के लोगों के साथ हुई अहम बैठक

विंढमगंज(सोनभद्र)। आगामी रामनवमी और ईद पर्व को देखते हुए थाना परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व इंस्पेक्टर शिवकुमार सिंह ने किया, जिसमें दोनों समुदायों के लोगों से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। इंस्पेक्टर ने शासन से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने पर जोर देते हुए कहा कि पूर्व की तरह इस बार भी पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाएंगे और किसी प्रकार की नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी।

• त्योहारों के दौरान निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

बैठक में बताया गया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने की कोशिश करने वालों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। ईद के दिन मस्जिदों में नमाज के दौरान तथा रामनवमी के अवसर पर निकलने वाले जुलूस के समय कमेटी के लोग भी निगरानी करेंगे, जबकि स्थानीय प्रशासन अपनी पूरी टीम के साथ मुस्तैद रहेगा। इस दौरान सुरेंद्र पासवान, मनोज कुमार, उदय पाल, शिवकुमार, इश्तियाक अहमद, मुमताज अहमद, नसीम अहमद, प्रेम कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।





Top