वीरेंद्र कुमार संवाददाता
विंढमगंज(सोनभद्र)। मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक युवक को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार बीती रात लगभग 10:40 बजे रेलवे अंडरपास सलैयाडीह के पास से कमलेश अगरिया (26) निवासी ग्राम करईल थाना कोन को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से लगभग 1 किलो 250 ग्राम नाजायज गांजा बरामद होने का आरोप लगाया गया है।
• पुलिस का दावा, आरोपी के खिलाफ पहले से भी दर्ज हैं मामले
पुलिस के मुताबिक इस मामले में थाना विंढमगंज में मु0अ0सं0 28/2026 के तहत धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। बताया गया कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के तीन मामले दर्ज होने का दावा किया गया है। गिरफ्तारी की कार्रवाई थानाध्यक्ष शिवकुमार सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार और कांस्टेबल भूपेन्द्र पाण्डेय की टीम द्वारा की गई।