Breaking News
बेखबर रफ्तार बनी आफत, दो अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल     |     हाथी दांत की तस्करी का भंडाफोड़, संयुक्त कार्रवाई में तीन तस्कर गिरफ्तार     |     शादी के दो माह बाद उजड़ गया सुहाग, सड़क किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• बच्चे को उठाकर जंगल की ओर ले जाने का आरोप, साहस दिखाकर बच्चे ने आरोपी को काटा और भागकर घर पहुंचा

पिपरी(सोनभद्र)। मुर्धवा स्थित साई मंदिर के पास एक 8 वर्षीय बच्चे के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक बच्चे को उठाकर जंगल की ओर ले जा रहा था, तभी बच्चे ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को दांत से काट लिया और किसी तरह मौके से भागकर अपने घर पहुंच गया। घर पहुंचने के बाद बच्चे ने पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

• परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग जंगल की ओर पहुंचे और तलाश के बाद आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।





Top