Breaking News
बेखबर रफ्तार बनी आफत, दो अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल     |     हाथी दांत की तस्करी का भंडाफोड़, संयुक्त कार्रवाई में तीन तस्कर गिरफ्तार     |     शादी के दो माह बाद उजड़ गया सुहाग, सड़क किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव     |     
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

चोपन(सोनभद्र)। चोपन-भरहरी मार्ग पर सिंदुरिया के पास ट्रैक्टर और पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत एक सवार गंभीर रूप से घायल होने का आरोप है। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क की स्थिति काफी खराब हो चुकी है और बालू लदे भारी वाहनों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार घटिया निर्माण और लापरवाही के चलते करीब डेढ़ साल के भीतर ही सड़क कई जगहों से टूट चुकी है। लोगों ने इस जानलेवा बन चुकी सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग उठाई है।





Top