Breaking News
बेखबर रफ्तार बनी आफत, दो अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल     |     हाथी दांत की तस्करी का भंडाफोड़, संयुक्त कार्रवाई में तीन तस्कर गिरफ्तार     |     शादी के दो माह बाद उजड़ गया सुहाग, सड़क किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• आपसी झगड़े और मारपीट की स्थिति बनने पर पुलिस ने की गिरफ्तारी, न्यायालय भेजे गए आरोपी

शक्तिनगर(सोनभद्र)। होली पर्व के बाद हुए आपसी विवाद के मामले में पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में शक्तिनगर थाना क्षेत्र की बीना चौकी पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर त्वरित कदम उठाया।

• विवाद बढ़ने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली

प्राप्त जानकारी के अनुसार होली के बाद कुछ व्यक्तियों के बीच विवाद बढ़कर झगड़ा और मारपीट की स्थिति में बदल गया था, जिससे क्षेत्र में शांति भंग होने की आशंका पैदा हो गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए सात व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।





Top