Breaking News
थाना समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, मौके पर निस्तारण के दावे     |     अवैध स्कूलों पर चला शिक्षा विभाग का डंडा, मचा हड़कंप     |     बिजली विभाग पर बड़ा सवाल, प्री-पेड मीटर से जनता परेशान     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

घोरावल(सोनभद्र)। स्थानीय तहसील परिसर में बार एसोसिएशन घोरावल के चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। नामांकन के तीसरे दिन मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिवजतन विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सुशील कुमार शुक्ला ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए राजकुमार यादव तथा महामंत्री पद के लिए दयाशंकर गुप्ता ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। संयुक्त मंत्री पद के लिए अमरेश कुमार यादव ने नामांकन पत्र लेकर उसे पूर्ण कर जमा कर दिया है।

• नाम वापसी के लिए तय की गई अंतिम समय सीमा

चुनाव प्रक्रिया के तहत 06 मार्च को प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित कर दी गई है। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 07 मार्च दोपहर 12 बजे तक निर्धारित की गई है। इस दौरान एल्डर कमेटी के अध्यक्ष प्रयाग दास सहित सहायक निर्वाचन अधिकारी कन्हैया प्रसाद दुबे, आलोक सिंह, गुलाब सिंह, आशीष कुमार सिंह, प्रदीप नारायण सिंह, पारसनाथ दुबे और कमलेश कुमार मौर्य समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।





Top