Breaking News
थाना समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, मौके पर निस्तारण के दावे     |     अवैध स्कूलों पर चला शिक्षा विभाग का डंडा, मचा हड़कंप     |     बिजली विभाग पर बड़ा सवाल, प्री-पेड मीटर से जनता परेशान     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• मैच के समय निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश

बभनी(सोनभद्र)। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल को देखते हुए क्षेत्र में बिजली आपूर्ति निर्बाध रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निर्देश पर अधिकारियों और कर्मचारियों को मैच के दौरान किसी भी प्रकार की रोस्टरिंग या शटडाउन न देने को कहा गया है। विद्युत उपकेंद्र बभनी के अवर अभियंता महेश कुमार ने कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि मैच शुरू होने से पहले ही क्षेत्र में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं ताकि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

• निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश

अधिकारियों के अनुसार भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले टी-20 फाइनल मैच के दौरान विद्युत व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। इसके लिए विभागीय स्तर पर सभी संबंधित खंडों को सतर्क रहने और आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। अवर अभियंता ने कर्मचारियों को पहले से आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने को कहा है ताकि उपभोक्ता बिना किसी परेशानी के फाइनल मैच का आनंद ले सकें।





Top