शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट
शाहगंज(सोनभद्र)। आरंगी गांव में घरेलू बिजली पोल के स्टे तार में करंट प्रवाहित होने की चपेट में आने से लगभग 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला हैंडपंप पर स्नान करने के बाद घर लौट रही थी, तभी रास्ते में लगे बिजली के खंभे के स्टे तार के संपर्क में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने महिला को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
• बिजली व्यवस्था को लेकर उठे सवाल
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और बिजली व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे। बताया गया कि कुछ समय पूर्व घोरावल क्षेत्र में भी विभागीय लापरवाही के आरोपों के बीच एक बिजली कर्मी की मौत के मामले में एक्सियन, एसडीओ और जेई पर कार्रवाई की गई थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।