Breaking News
बेखबर रफ्तार बनी आफत, दो अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल     |     हाथी दांत की तस्करी का भंडाफोड़, संयुक्त कार्रवाई में तीन तस्कर गिरफ्तार     |     शादी के दो माह बाद उजड़ गया सुहाग, सड़क किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• लड़की पक्ष ने कार्रवाई के लिए थाने में दी तहरीर

राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र में सगाई समारोह के दौरान दहेज की अतिरिक्त मांग का आरोप सामने आने के बाद युवती द्वारा रिश्ता तोड़ने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि सगाई कार्यक्रम के बीच वर पक्ष ने कार्यक्रम रुकवाकर अतिरिक्त दो लाख रुपये की मांग कर दी। बताया जा रहा है कि इससे पहले गहने बनवाने के नाम पर चार लाख रुपये लिए जाने का भी आरोप लगाया गया है। जब युवती पक्ष ने तत्काल रुपये देने में असमर्थता जताई तो दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई।

• दहेज की मांग से आहत होकर युवती ने किया शादी से इनकार

बताया गया कि सगाई समारोह के दौरान ही युवती ने दहेज की मांग से आहत होकर ऐसे परिवार में विवाह करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद युवती पक्ष की ओर से मामले की लिखित शिकायत कोतवाली में दी गई है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की जा रही है और पूरे प्रकरण की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।





Top