SVG इण्डिया न्यूज रूम
घोरावल(सोनभद्र)। उमा महेश्वर विराजमान विग्रह शिवद्वार धाम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा वाचन के साथ पूरा धाम भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। कथा वाचक राधे अच्युतानन्द महाराज के मुखारविंद से श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण किया। कथा के दौरान भक्ति संगीत और श्रद्धालुओं की तालियों से वातावरण गूंज उठा। बताया जा रहा है कि तीसरे दिन के आयोजन में दो सौ से अधिक श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया।
• कथा श्रवण के लिए भक्तों से किया गया आमंत्रण
आयोजन समिति के सदस्य सुरेश शुक्ला ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने का आह्वान किया और लोककल्याण की कामना व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान आशुतोष पाठक, यादवेंद्र शुक्ल, अमित, मनोज कुमार दुबे, ग्राम पंचायत अधिकारी घोरावल ब्लॉक, गोविंद और सूरज सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।