Breaking News
बेखबर रफ्तार बनी आफत, दो अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल     |     हाथी दांत की तस्करी का भंडाफोड़, संयुक्त कार्रवाई में तीन तस्कर गिरफ्तार     |     शादी के दो माह बाद उजड़ गया सुहाग, सड़क किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद, वीडियो वायरल होने के बाद भी खुलासे का इंतजार

अनपरा(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र में चोरों ने एक अंग्रेजी शराब की दुकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि देर रात चोर दुकान के अंदर घुस गए और वहां रखी अंग्रेजी शराब की बोतलों के साथ काउंटर में रखी नगदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। चोरों की यह पूरी करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

• घटना के कई दिन बाद भी खुलासा नहीं

स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरी की घटना को कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक मामले का खुलासा नहीं कर पाई है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही मामले के खुलासे की बात कही जा रही है।





Top