Breaking News
थाना समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, मौके पर निस्तारण के दावे     |     अवैध स्कूलों पर चला शिक्षा विभाग का डंडा, मचा हड़कंप     |     बिजली विभाग पर बड़ा सवाल, प्री-पेड मीटर से जनता परेशान     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों और प्रतिभा का हुआ सम्मान, अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह

दुद्धी(सोनभद्र)। बीआरसी परिसर स्थित कंपोजिट स्कूल दुद्धी में वार्षिकोत्सव एवं शैक्षिक संगोष्ठी समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कमलेश मोहन (नगर पंचायत अध्यक्ष दुद्धी) तथा विशिष्ट अतिथि प्रेम शंकर राम (खण्ड शिक्षा अधिकारी दुद्धी) और कमल कानू (पूर्व चेयरमैन दुद्धी) ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित करते हुए की। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें बालिका भ्रूण हत्या पर आधारित लघुनाटिका ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। समारोह के दौरान शिक्षा, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में बच्चों की उपलब्धियों की सराहना की गई।

• मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में अतिथियों ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में अब बेहतर सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है और यहां के छात्र विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में पूरे वर्ष की शैक्षिक गतिविधियों में कक्षा 1 से 8 तक प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान राम विशाल चौरसिया, श्यामसुंदर, उज्ज्वल मौर्य, योगेन्द्र यादव, भोलानाथ, लोकपति वर्मा, राकेश शर्मा, शशिकांत, अविनाश गुप्ता, बिहारी लाल, तत्सत तिवारी, विवेक शांडिल्य, निरंजन, ओमप्रकाश, राजेश झा, लल्लूराम, विवेक तिवारी, मो आजम, पीयूष, माधुरी पाण्डेय, रेनू कन्नौजिया, विभा चौरसिया सहित कई शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र चौबे और अमिता तिवारी ने किया।





Top