Breaking News
बेखबर रफ्तार बनी आफत, दो अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल     |     हाथी दांत की तस्करी का भंडाफोड़, संयुक्त कार्रवाई में तीन तस्कर गिरफ्तार     |     शादी के दो माह बाद उजड़ गया सुहाग, सड़क किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• स्वैप मशीन और नगदी बरामद होने का दावा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अनपरा(सोनभद्र)। अनपरा थाना क्षेत्र के काशी मोड़ स्थित एक शराब की दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए करीब 12 घंटे के भीतर मामले का अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से चोरी से जुड़ी स्वैप मशीन और नगदी बरामद की गई है।

• मुखबिर की सूचना पर हाथी पार्क के पास से गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए हाथी पार्क के पास से एक अभियुक्त को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान चोरी की घटना से जुड़े होने का आरोप सामने आने के बाद उसे हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी अनपरा थाना क्षेत्र का ही निवासी है और आगे की कार्रवाई की जा रही





Top