Breaking News
बेखबर रफ्तार बनी आफत, दो अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल     |     हाथी दांत की तस्करी का भंडाफोड़, संयुक्त कार्रवाई में तीन तस्कर गिरफ्तार     |     शादी के दो माह बाद उजड़ गया सुहाग, सड़क किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मानित कर उनके अधिकारों व सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूक

दुद्धी(सोनभद्र)। दुद्धी महिला थाना परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाम लगभग 5 बजे आयोजित समारोह में महिलाओं को माल्यार्पण कर मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया तथा उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजेश कुमार राय और नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सम्मान और उनके योगदान को याद करने का दिन है तथा आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का परिचय दे रही हैं।


Blog single photo


• मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक करने पर दिया गया जोर

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि संसाधनों और शिक्षा के अभाव में पीछे रह रही महिलाओं को भी उनके अधिकार, कानून और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। पुलिस प्रशासन द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को निडर होकर आगे बढ़ने और समाज में सम्मान के साथ जीवन जीने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान रितिका श्रीवास्तव ने भी महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में अनिल हलवाई, संतु सरोज, मानसी अग्रहरि, वैष्णवी अग्रहरि, शालू सिंह, नीतू सरोज, संगीता सरोज, संयोगिता गोंड, डिंपल यादव, लक्ष्मी वर्मा, बबीता, संध्या, आकांक्षा सक्सेना, नम्रता, संजय सिंह, श्याम जी यादव, मिट्ठू राजभर, सुभाष चंद पांडे, सर्वेश सिंह, रामबाबू, मनोज सिंह सहित पुलिसकर्मी और क्षेत्र की कई महिलाएं मौजूद रहीं।

Blog single photo

.




Top