Breaking News
बेखबर रफ्तार बनी आफत, दो अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल     |     हाथी दांत की तस्करी का भंडाफोड़, संयुक्त कार्रवाई में तीन तस्कर गिरफ्तार     |     शादी के दो माह बाद उजड़ गया सुहाग, सड़क किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव     |     
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

• दो वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में समाज में न्याय और शिक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की कही गई बात

मिर्जापुर। भीम सेना संगठन के दो वर्ष पूरे होने और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भव्य अधिवेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भीमराव गौतम द्वारा किया गया। इस दौरान संगठन से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे तथा सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई।

• अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और वंचित समाज के लिए काम करने का दावा

कार्यक्रम के दौरान डॉ. भीमराव गौतम ने बताया कि भीम सेना संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज में अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना है। उन्होंने कहा कि जिन समुदायों का अभी तक समुचित विकास नहीं हो सका है और जो शिक्षा से वंचित हैं, उनके अधिकारों और न्याय के लिए संगठन लगातार कार्य करेगा तथा समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयास जारी रखा जाएगा।





Top