Breaking News
सोनभद्र अलर्ट: श्रावण मास में भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू     |     उद्योग बंधु बैठक में स्थानीय उद्योगों के विस्तार पर जोर     |     चोरी की मोटरसाइकिल के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• दो साथी गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

घोरावल(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पेड़ नवगढ़वा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां तीन युवक एक ही मोटरसाइकिल से जा रहे थे और रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में चालक संदीप पुत्र संतोष कोल (22 वर्ष), प्रिंस पुत्र पारसनाथ (18 वर्ष) और गोलू पुत्र बिहारी (18 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल सीएचसी घोरावल लाया गया।

• अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम, दो की हालत गंभीर

सीएचसी घोरावल में उपचार के दौरान संदीप की मौत हो गई, जबकि घायल प्रिंस और गोलू की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बताया जा रहा है।





Top