अजीत पाण्डेय संवाददाता
बभनी(सोनभद्र)। बभनी पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल बरामद की है। थाना प्रभारी बभनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बड़होर स्थित बिजली पावर हाउस के पास घेराबंदी कर राजपाल सिंह खरवार पुत्र हीरा सिंह खरवार, निवासी सेमरिया को गिरफ्तार किया। बरामद मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई है।
• न्यायालय भेजा गया आरोपी, आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ चोरी के मामले में विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया गया। बरामद मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।