Breaking News
सोनभद्र अलर्ट: श्रावण मास में भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू     |     उद्योग बंधु बैठक में स्थानीय उद्योगों के विस्तार पर जोर     |     चोरी की मोटरसाइकिल के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• दीवार से सटे हाई वोल्टेज तार पर उठे सवाल, लापरवाही का आरोप

करमा(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के कराई गांव में शाम करीब 6:00 बजे एक महिला बिजली के करंट की चपेट में आकर अचेत हो गई। जानकारी के अनुसार खैराही निवासी रुखसाना बेगम (25 वर्ष) पत्नी रियाज अहमद किसी काम से जा रही थीं, तभी उनके मकान से सटे 11000 वोल्ट के तार की चपेट में आने से वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में उन्हें खैराही के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

• दीवार से सटा हाई वोल्टेज तार बना हादसे की वजह

आरोप है कि मकान के बेहद करीब से गुजर रहा 11000 वोल्ट का तार सुरक्षा मानकों की अनदेखी का बड़ा उदाहरण बना हुआ है। इसी लापरवाही के चलते महिला करंट की चपेट में आ गई। खबर लिखे जाने तक महिला का उपचार जारी है और परिजन घटना से सहमे हुए हैं।





Top