Breaking News
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, गांव में उतरी महिलाओं की पदयात्रा से गरमाया माहौल     |     12 घंटे से अंधेरे में मेडिकल कॉलेज, मरीज बेहाल—ब्लड सैंपल तक हुए खराब, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल     |     अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ठगी का आरोप, साइबर टीम ने बैंक समन्वय से बचाई रकम     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

सोनभद्र। स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलती एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। जिस मेडिकल कॉलेज में रोजाना हजारों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, वही अस्पताल पिछले 12 घंटे से अंधेरे में डूबा हुआ है। रात करीब 12 बजे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे भर्ती मरीजों से लेकर ओपीडी में आने वाले लोग तक गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। बिजली न होने के कारण ब्लड जांच ठप हो गई है, पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है और मरीजों के साथ उनके तीमारदार भी बेहाल नजर आ रहे हैं। सबसे गंभीर बात यह है कि जांच के लिए लिए गए ब्लड सैंपल 12 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद खराब हो चुके हैं, जिससे रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। ऑपरेशन थिएटर, पैथोलॉजी और अन्य जरूरी सेवाएं पूरी तरह ठप हो चुकी हैं। भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत ने मरीजों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। अस्पताल पहुंचे लोगों का कहना है कि यह कोई नई समस्या नहीं है, बल्कि आए दिन इसी तरह की लापरवाही सामने आती है। कई मरीज पिछले दिन भी रिपोर्ट लेने पहुंचे थे, लेकिन बिजली न होने के कारण लौटना पड़ा, और आज भी हालात जस के तस बने हुए हैं।

वहीं सी ब्लॉक की प्रभारी डॉ. ज्योति अग्रवाल ने बताया कि इस ब्लॉक में ब्लड जांच, डेंटल और ऑपरेशन थिएटर जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं मौजूद हैं, लेकिन बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप है। उन्होंने हैरानी जताई कि अब तक यहां जनरेटर या इनवर्टर जैसी बुनियादी बैकअप सुविधा क्यों नहीं उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों से बात कर जल्द ही व्यवस्था सुधारने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि बिजली न होने की वजह से ब्लड सैंपल प्रभावित हुए हैं, जिसका सीधा असर जांच रिपोर्ट पर पड़ सकता है।





Top