Breaking News
सोनभद्र अलर्ट: श्रावण मास में भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू     |     उद्योग बंधु बैठक में स्थानीय उद्योगों के विस्तार पर जोर     |     चोरी की मोटरसाइकिल के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

घोरावल(सोनभद्र)। जनपद के घोरावल के कई गांवों में अचानक मौसम बदल गया और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप से परेशान लोगों को इस बारिश ने बड़ी राहत दी है। लंबे समय से बढ़ते तापमान के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था, ऐसे में बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया।

बारिश शुरू होते ही क्षेत्र में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और युवाओं ने बारिश का आनंद लिया, वहीं किसानों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। माना जा रहा है कि इससे खेतों में खड़ी फसलों को लाभ पहुंचेगा और आने वाले दिनों में कृषि कार्यों को भी सहारा मिलेगा।

वहीं बता दें कि जनपद प्रशासन ने पहले ही मौसम परिवर्तन की सूचना देते हुए एडवाइजरी जारी किया था।





Top