Breaking News
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन लोग घायल     |     गुजरात में सड़क हादसे में मजदूर की मौत, शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम     |     नव पदोन्नत अधिकारियों के पदस्थापन हेतु ऑनलाइन विकल्प की मांग     |     
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

• घटिया सामग्री, धूल और मानकों की अनदेखी को लेकर शिकायत, जांच और सुधार की मांग

ओबरा(सोनभद्र)। तिलगुड़वा से कोन और कोन से विंढमगंज तक बन रही सड़क के निर्माण कार्य में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि निर्माण के दौरान सड़क पर पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा, जिससे धूल के गुबार उठ रहे हैं और लोगों में बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। साथ ही जहां आरसीसी और डामर सड़क को जोड़ा जा रहा है, वहां गड्ढे छोड़े जाने का आरोप है, जिससे हादसों की आशंका बनी हुई है।

• गुणवत्ता पर सवाल, मानक सार्वजनिक न करने का आरोप

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तिलगुड़वा में बनी डामर सड़क पर अभी से दरारें पड़ने लगी हैं, जिससे इसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह भी कहा गया कि पुरानी सड़क को उखाड़े बिना ही उस पर नई लेयर बिछाई जा रही है, जिससे सड़क जल्द खराब हो सकती है। कई बार अनुरोध और आरटीआई के बावजूद निर्माण के मानक सार्वजनिक नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मांग की है कि कार्य मानकों के अनुसार कराया जाए और धूल नियंत्रण के लिए नियमित पानी का छिड़काव सुनिश्चित किया जाए। शिकायत में प्रिया रंजन मिश्रा, विनय कुमार, प्रभाष कुमार पाण्डेय, सम्पूर्णानन्द गुप्त, अजीत कुमार, विनोद गुप्ता, हरिशंकर यादव, मुकेश कनौजिया, दिवाकर कनौजिया समेत अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।





Top