Breaking News
पानी के लिए तड़पता पूरा मोहल्ला, योजना के नाम पर सूखा वादा बना दर्द      |     अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, भट्ठियां ध्वस्त, कच्ची शराब और लहन बरामद     |     आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत ,एक बच्चे का हाथ फैक्चर      |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

करमा(सोनभद्र)। ग्राम पंचायत टिकुरिया के करमा थाना क्षेत्र के पास रैनबो किड्स स्कूल के नजदीक मुख्य मार्ग सोनभद्र–मीरजापुर किनारे स्थित बस्ती में भीषण जल संकट का आरोप सामने आया है। ग्रामीणों का कहना है कि हर घर नल जल योजना के तहत यहां अब तक पाइपलाइन तक नहीं बिछाई गई, जिससे गर्मी में लोगों को एक बूंद पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। बस्ती में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप कई वर्षों से खराब पड़ा है, जिसे केवल शोपीस बनाकर छोड़ दिया गया है, जबकि एक बार रिबोर कराने के बावजूद उसमें भी पानी नहीं ठहरता।

• एक किलोमीटर दूर से पानी ढोने को मजबूर ग्रामीण

ग्रामीणों के अनुसार उन्हें पानी के लिए करीब एक किलोमीटर दूर रेलवे क्रॉसिंग के पार जाना पड़ता है, जबकि कुछ ही दूरी पर जल निगम की टंकी से अन्य इलाकों में पानी सप्लाई किया जा रहा है। आरोप है कि संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने पर उन्हें खुद गड्ढा खोदकर पाइप डालने की सलाह दी जाती है। वहीं सड़क के दूसरी तरफ मदैनिया मोड़ तक पाइपलाइन बिछाकर काम अधूरा छोड़ देने का भी आरोप लगाया गया है। इस समस्या को लेकर आशीष सिंह, विजय सिंह, रमेश पाल, राजेन्द्र यादव, रामसूरत, मीना देवी, शारधा देवी, गीता देवी, सपना देवी, इंद्रावती देवी, बैजू पाल समेत कई ग्रामीणों ने एकत्र होकर जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है।





Top