रघुराज सिंह संवाददाता
बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के झीलों गांव में डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही गश्त पर निकली पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां प्रथम पक्ष के राजकुमार समेत 7 लोग और द्वितीय पक्ष के रामसरन समेत 5 लोग आपस में भिड़ने पर आमादा थे। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच कहासुनी गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गई थी, जिससे इलाके में शांति व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति बन गई।
• पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने, सभी को हिरासत में लिया गया
हालात को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 12 लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग की आशंका में चालान किया। गिरफ्तार लोगों में चेतवा गांव निवासी राजकुमार (42), राजेन्द्र प्रसाद (46), सतीश कुमार (18), आशीष कुमार (19), डेमा धरिकार (22), रामसागर धरिकार (58) तथा महुली गांव के रामसरन (43), रोहित (23), विजय प्रकाश (22), विजेन्दर (32), नखडू (30) और राजेश (35) शामिल हैं। सभी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय दुद्धी भेज दिया गया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, शिवमोहन और कांस्टेबल चंदन यादव मौजूद