Breaking News
अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की इलाज के दौरान मौत      |     आकाशीय बिजली गिरने से तीन बकरियों की मौत     |     ₹62 लाख के आभूषण बरामद, ₹25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार      |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, लूट का बैग, तमंचा और बाइक भी बरामद

बभनी(सोनभद्र)। थाना बभनी पुलिस, एसओजी, म्योरपुर व दुद्धी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सर्राफा व्यापारी से लूट के मामले में वांछित ₹25 हजार के इनामी बदमाश पंकज साह को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार अरझट पुलिया के पास चेकिंग के दौरान बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में पंकज साह के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी संजय साकेत अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर लूट का बैग बरामद किया गया, जिसमें करीब 225 ग्राम सोना, 12.5 किलोग्राम चांदी, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, खाता-बही, तौल मशीन सहित कुल ₹62.22 लाख मूल्य का माल मिला। साथ ही एक अवैध .315 बोर तमंचा, कारतूस, ₹1,500 नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।


Blog single photo


• 18 जुलाई को सर्राफा व्यापारी से हुई थी लूट, एक आरोपी अभी भी फरार

पुलिस के अनुसार 18 जुलाई 2026 को छत्तीसगढ़ के रघुनाथनगर बाजार से लौट रहे सर्राफा व्यापारी से शीशटोला जंगल के पास चाकू की नोक पर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी से भरा बैग लूट लिया गया था। इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है, जबकि विवेचना में सामने आए दो अन्य आरोपियों पर ₹25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने और लूट के बाद आभूषणों से भरा बैग जंगल में छिपाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त पर सोनभद्र और सिंगरौली (मध्य प्रदेश) में लूट, गैंगस्टर और अन्य गंभीर अपराधों के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।




Top