Breaking News
विषैले जंतू के काटने से किशोरी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम     |     अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, मुकदमा दर्ज     |     बाइक के सामने आते ही टेम्पो अनियंत्रित होकर पलटा, चार घायल     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में तोड़ा दम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बभनी(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के कुडपान गांव में गुरुवार की शाम विषैले जंतू के काटने से 12 वर्षीय किशोरी सोनी पुत्री सीताराम की मौत हो गई। बताया गया कि सोनी घर से बाहर शौच के लिए जा रही थी, तभी उसके बाएं पैर के अंगूठे पर किसी विषैले जंतू ने काट लिया। वह चीखते-चिल्लाते घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन तत्काल निजी साधन से उसे उपचार के लिए म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने लगे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल छा गया।

• मेमो के आधार पर पहुंची पुलिस ने शुरू की विधिक कार्रवाई

मेमो के आधार पर घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर कृष्णानंद यादव ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजा जा रहा है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।





Top