Breaking News
खबरें पढ़ें
रेणुका नदी के टापू पर फंसे तीन मित्र, अचानक बढ़ा जलस्तर तो मची अफरा-तफरी || धान खरीद में गड़बड़ी मिली तो बंद होगा क्रय केंद्र, जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई || धनतेरस-दीपावली पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, बाजारों में किया फ्लैग मार्च || 125.25 करोड़ से तीन प्रमुख सड़कों का होगा कायाकल्प, बजट जारी || हिंडालको के स्वास्थ्य शिविरों में 577 मरीजों की निःशुल्क जांच और उपचार || 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, चार महीने की बेटी हुई पिता से महरूम || पंचायत मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन का मिलेगा मौका, जांच के बाद होगी कार्रवाई || मारपीट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए || जिलाधिकारी ने पेश की मानवता की मिसाल: दृष्टिबाधित व्यक्ति को भेंट की स्मार्ट केन || सोनभद्र बार एसोसिएशन चुनाव की सरगर्मी तेज, भावी प्रत्याशियों ने लगाए पोस्टर
Monday 2nd November 2026 05:53:00 PM

26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, चार महीने की बेटी हुई पिता से महरूम

Blog single photo
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

• शादी के दो साल बाद उजड़ा परिवार, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से मचा कोहराम

ओबरा(सोनभद्र)। ओबरा थाना क्षेत्र के चूड़ी गली में 26 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान अर्जुन पुत्र स्वर्गीय लालचंद के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जवान बेटे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

• चार महीने की मासूम बेटी के सिर से उठा पिता का साया

जानकारी के अनुसार, अर्जुन की शादी वर्ष 2024 में हुई थी और उसकी चार महीने की एक मासूम बेटी है। जिस घर में कुछ महीने पहले बेटी के जन्म से खुशियां गूंजी थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना के बाद ओबरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। 26 वर्ष की उम्र में हुई इस दर्दनाक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top