Breaking News
खबरें पढ़ें
रेणुका नदी के टापू पर फंसे तीन मित्र, अचानक बढ़ा जलस्तर तो मची अफरा-तफरी || धान खरीद में गड़बड़ी मिली तो बंद होगा क्रय केंद्र, जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई || धनतेरस-दीपावली पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, बाजारों में किया फ्लैग मार्च || 125.25 करोड़ से तीन प्रमुख सड़कों का होगा कायाकल्प, बजट जारी || हिंडालको के स्वास्थ्य शिविरों में 577 मरीजों की निःशुल्क जांच और उपचार || 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, चार महीने की बेटी हुई पिता से महरूम || पंचायत मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन का मिलेगा मौका, जांच के बाद होगी कार्रवाई || मारपीट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए || जिलाधिकारी ने पेश की मानवता की मिसाल: दृष्टिबाधित व्यक्ति को भेंट की स्मार्ट केन || सोनभद्र बार एसोसिएशन चुनाव की सरगर्मी तेज, भावी प्रत्याशियों ने लगाए पोस्टर
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

• किसानों को टोकन के अनुसार मिलेगी तौल, बिचौलियों और दूसरे जनपद के धान पर पूरी तरह रोक

मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में 02 नवम्बर को कलेक्ट्रेट सभागार में धान खरीद को लेकर बैठक संपन्न हुई। बैठक में अधिकारियों और क्रय केंद्र प्रभारियों को धान क्रय नीति के अनुसार लक्ष्य पूरा करने तथा 28 फरवरी 2027 तक खरीद कार्य संचालित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि खरीद में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ई-उपार्जन पोर्टल पर क्रय केंद्रों की गड़बड़ियों की निगरानी होगी तथा शिकायत या अनियमितता सामने आने पर 24 घंटे के भीतर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। गंभीर शिकायत मिलने पर संबंधित क्रय केंद्र बंद कराकर नया केंद्र संचालित कराया जा सकेगा।

• टोकन व्यवस्था से होगी खरीद, किसानों को नहीं करना पड़ेगा परेशान

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि धान की खरीद टोकन रजिस्टर के अनुसार केंद्र पर उपस्थित किसानों से ही की जाए, बिचौलियों और व्यापारियों से खरीद किसी भी स्थिति में न हो। सामान्य परिस्थितियों में 10 किलोमीटर के दायरे के किसानों का ही धान खरीदा जाएगा, जबकि अपरिहार्य स्थिति में अधिकतम 15 किलोमीटर तक के किसानों को अनुमति मिल सकेगी। दूसरे जनपद का धान मीरजापुर में खरीदने पर पूरी तरह रोक रहेगी। तौल केंद्र पर ही होगी और जानबूझकर खरीद धीमी करने या किसानों को परेशान करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। खरीदे गए धान को बारिश से सुरक्षित रखने तथा सभी केंद्रों पर पर्याप्त बोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं सभी धान क्रय केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top