Breaking News
खबरें पढ़ें
रेणुका नदी के टापू पर फंसे तीन मित्र, अचानक बढ़ा जलस्तर तो मची अफरा-तफरी || धान खरीद में गड़बड़ी मिली तो बंद होगा क्रय केंद्र, जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई || धनतेरस-दीपावली पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, बाजारों में किया फ्लैग मार्च || 125.25 करोड़ से तीन प्रमुख सड़कों का होगा कायाकल्प, बजट जारी || हिंडालको के स्वास्थ्य शिविरों में 577 मरीजों की निःशुल्क जांच और उपचार || 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, चार महीने की बेटी हुई पिता से महरूम || पंचायत मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन का मिलेगा मौका, जांच के बाद होगी कार्रवाई || मारपीट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए || जिलाधिकारी ने पेश की मानवता की मिसाल: दृष्टिबाधित व्यक्ति को भेंट की स्मार्ट केन || सोनभद्र बार एसोसिएशन चुनाव की सरगर्मी तेज, भावी प्रत्याशियों ने लगाए पोस्टर
Monday 2nd November 2026 09:58:00 PM

रेणुका नदी के टापू पर फंसे तीन मित्र, अचानक बढ़ा जलस्तर तो मची अफरा-तफरी

Blog single photo
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

• डायल 112 की सूचना पर पहुंची संयुक्त टीम, नाव से एक घंटे में तीनों का सुरक्षित रेस्क्यू

ओबरा(सोनभद्र)। पिकनिक मनाने और सेल्फी लेने के दौरान रेणुका नदी के भीतर पहुंचे तीन मित्र अचानक जलस्तर बढ़ने से टापू पर फंस गए। घटना ओबरा नगर पंचायत क्षेत्र के छठ घाट की है, जहां नौगढ़ निवासी तीन मित्र घूमने और पिकनिक मनाने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि तीनों सेल्फी लेने के लिए नदी के भीतर चले गए, इसी दौरान ओबरा डैम से पानी छोड़े जाने के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने लगा। देखते ही देखते टापू चारों तरफ से पानी से घिर गया और तीनों मित्र बीच में फंस गए। बढ़ते पानी को देखकर तीनों घबरा गए और तत्काल डायल 112 पर फोन कर मदद मांगी। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में सक्रियता बढ़ गई तथा जिलाधिकारी ने ओबरा एसडीएम को तत्काल सुरक्षित रेस्क्यू कराने के निर्देश दिए।

• प्रशासन, पुलिस और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने चलाया अभियान

सूचना पर तहसीलदार, ओबरा थाना पुलिस और नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंची। नाव की व्यवस्था कर संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। करीब एक घंटे तक चले अभियान और मशक्कत के बाद तीनों मित्रों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू अभियान में ओबरा चौकी प्रभारी राजू साहनी सहित प्रशासन और नगर पंचायत के कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। ओबरा थाना प्रभारी पुण्य प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि समय रहते सूचना मिलने के कारण तीनों को सुरक्षित बचा लिया गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि नदी और टापू वाले क्षेत्रों में पिकनिक मनाने या सेल्फी लेने के लिए गहरे पानी की ओर न जाएं। पावर हाउस से अचानक पानी छोड़े जाने के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है, ऐसे में जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top