Breaking News
खबरें पढ़ें
रेणुका नदी के टापू पर फंसे तीन मित्र, अचानक बढ़ा जलस्तर तो मची अफरा-तफरी || धान खरीद में गड़बड़ी मिली तो बंद होगा क्रय केंद्र, जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई || धनतेरस-दीपावली पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, बाजारों में किया फ्लैग मार्च || 125.25 करोड़ से तीन प्रमुख सड़कों का होगा कायाकल्प, बजट जारी || हिंडालको के स्वास्थ्य शिविरों में 577 मरीजों की निःशुल्क जांच और उपचार || 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, चार महीने की बेटी हुई पिता से महरूम || पंचायत मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन का मिलेगा मौका, जांच के बाद होगी कार्रवाई || मारपीट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए || जिलाधिकारी ने पेश की मानवता की मिसाल: दृष्टिबाधित व्यक्ति को भेंट की स्मार्ट केन || सोनभद्र बार एसोसिएशन चुनाव की सरगर्मी तेज, भावी प्रत्याशियों ने लगाए पोस्टर
Monday 2nd November 2026 04:41:00 PM

मारपीट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

Blog single photo
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• बीच-बचाव करने पहुंचे दो युवक भी हुए घायल, पुरानी रंजिश में हुआ था विवाद

विंढमगंज(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान में थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर बीते रात्रि करीब 10 बजे पुरानी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान बूटबेड़वा निवासी प्रकाश गुप्ता पुत्र स्वर्गीय सियाराम गुप्ता को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। बीच-बचाव करने पहुंचे सलैयाडिह निवासी प्रिंस चंद्रवंशी पुत्र राजेश चंद्रवंशी और उमेश कुमार चंद्रवंशी पुत्र जय कुमार चंद्रवंशी को भी चोटें आईं। घटना के बाद प्रकाश गुप्ता की लिखित तहरीर पर पुलिस ने कार्तिक चंद्रवंशी, संदीप यादव, युवराज कुमार गुप्ता और रहीस अंसारी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

थाना निरीक्षक रविकांत मिश्रा ने बताया कि मुकदमा अपराध संख्या 131/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 115(2), 352 और 351(3) में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। इसी दौरान चारों आरोपियों को सलैयाडिह ग्राम पंचायत से होकर गुजरने वाले कोन-विंढमगंज रेलवे अंडरग्राउंड सड़क मार्ग से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामधनी सिंह, सुनील राय, हेड कांस्टेबल महफूज, मेयाज मौर्य, बिजेंद्र गोंड, अंकित प्रसाद और ऐनुल हुदा शामिल रहे।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top