मनीष कुमार संवाददाता
दुद्धी(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के झारोखुर्द चौराहे के पास गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सामने से आ रही लूना बाइक के अचानक टेम्पो के सामने आ जाने से चालक के बचाने के प्रयास में टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के समय टेम्पो में छह लोग सवार थे, जिनमें रितेश कुमार (21) पुत्र रामप्रकाश निवासी झारोकला, चालक अनिल कुमार (26) पुत्र प्रेमचंद्र निवासी झारोकला, सुनैना (50) पत्नी राजाराम निवासी कटौंधी और परमिला देवी (40) पत्नी शिवशंकर कुशवाहा निवासी बचरा बभनी घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने घायलों को दूसरे टेम्पो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद रितेश को जिला अस्पताल भेजा सीएचसी दुद्धी में चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह के अनुसार, रितेश के सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। चालक अनिल कुमार को हल्की चोटें आई हैं, जबकि सुनैना के दाएं हाथ में फ्रैक्चर की आशंका जताई गई है। परमिला देवी को भी हल्की चोटें आई हैं। चिकित्सकों के अनुसार अन्य घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।