Breaking News
विषैले जंतू के काटने से किशोरी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम     |     अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, मुकदमा दर्ज     |     बाइक के सामने आते ही टेम्पो अनियंत्रित होकर पलटा, चार घायल     |     
Share on

  अवधेश गुप्ता संवाददाता

• लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप, घायलों का जिला अस्पताल में उपचार

चोपन(सोनभद्र)। मारकुंडी बाजार में बकाया रकम को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता आकाश कुमार गुप्ता की तहरीर के आधार पर चोपन पुलिस ने नौ नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू की है। पुलिस अभिलेख के अनुसार मामला FIR संख्या 0362/2026 के तहत 16 सितंबर को दर्ज हुआ है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि बकाया रकम को लेकर विवाद के बाद गोपाल गुप्ता के साथ मारपीट की गई और बाद में पूछताछ के दौरान विवाद दोबारा बढ़ गया। शिकायत के मुताबिक इस दौरान लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से मारपीट की गई, जिसमें राहुल गुप्ता, गोपाल गुप्ता और अतुल गुप्ता को चोटें आईं और उनका जिला अस्पताल लोढ़ी में उपचार कराया गया।


Blog single photo

• पुलिस ने जांच शुरू की, आरोपों की पुष्टि साक्ष्यों के आधार पर होगी

पुलिस के अनुसार प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश को सौंपी गई है। एफआईआर में प्रदीप यादव, संदीप यादव, सचिन यादव, शीतल यादव, शिवकुमार यादव, प्रभाकर यादव, चन्द्रप्रकाश यादव, स्वर्गीय भोला यादव की पत्नी (नाम अज्ञात) और कमलेश यादव उर्फ नेता को नामजद किया गया है। मामले में बीएनएस की धारा 191(2), 115(2), 109(1), 352 और 351(3) के तहत कार्रवाई दर्ज है। पुलिस मामले में मेडिकल रिपोर्ट, गवाहों और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। स्थानीय स्तर पर कुछ नामजद लोगों के पूर्व आपराधिक मामलों से जुड़े होने के दावे भी किए जा रहे हैं, हालांकि इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों और संबंधित तथ्यों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। एफआईआर में नामजद होना आरोप सिद्ध होने के समान नहीं है।

Blog single photo

.




Top