Breaking News
विषैले जंतू के काटने से किशोरी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम     |     अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, मुकदमा दर्ज     |     बाइक के सामने आते ही टेम्पो अनियंत्रित होकर पलटा, चार घायल     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• कनहर नदी से बालू खनन का आरोप, वन विभाग ने वाहन कब्जे में लिया

विंढमगंज(सोनभद्र)। वन विभाग की टीम ने शुक्रवार की अलसुबह बैरखड़ बीट के कूदरी गांव के समीप कनहर नदी से अवैध रूप से बालू खनन कर परिवहन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। बताया गया कि पकड़ा गया ट्रैक्टर आशीफ पुत्र अनवर का है। टीम की आहट मिलते ही नदी से बालू लादकर निकल रहे कई अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के चालकों द्वारा वाहनों को छिपा दिए जाने की बात भी सामने आई है। पकड़े गए वाहन को वन विभाग रेंज कार्यालय ले आया, जहां अग्रिम कार्रवाई करते हुए भारतीय वन अधिनियम-1927 की धारा 41/42 एवं 69 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इन दिनों पकरी, हरपुरा, पतरीहा, डुमरा, फुलवार, जोरूखाड़ सहित दर्जनों गांवों से गुजरने वाली कनहर और मलिया नदी में बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों के माध्यम से अवैध बालू खनन एवं परिवहन किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार खनन के बाद बालू को क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है, जिससे नदी के प्राकृतिक स्वरूप को नुकसान पहुंचने के साथ राजस्व की भी क्षति हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं संबंधित विभागों से प्रभावी रोकथाम और संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विंढमगंज वन क्षेत्राधिकारी रत्नेश यादव ने बताया कि गश्त के दौरान अवैध खनन कर परिवहन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया है और वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वाहन को कब्जे में लिया गया है।


Blog single photo

.




Top