Breaking News
विषैले जंतू के काटने से किशोरी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम     |     अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, मुकदमा दर्ज     |     बाइक के सामने आते ही टेम्पो अनियंत्रित होकर पलटा, चार घायल     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• बभनी पुलिस व एएनटीएफ गाजीपुर की संयुक्त कार्रवाई में पिकअप वाहन भी बरामद

बभनी(सोनभद्र)। बभनी पुलिस और एएनटीएफ गाजीपुर की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 50 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा तथा तस्करी में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन बरामद किया। मुखबिर की सूचना पर आदिवासी आश्रम के पास चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें गांजे की खेप बरामद होने पर चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।


• उड़ीसा से लाकर प्रयागराज व कौशाम्बी समेत आसपास के जिलों में करता था सप्लाई

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पवन पाल (28) पुत्र अवध नारायण पाल, निवासी गोहानी कलां, थाना चरवां, जनपद कौशाम्बी के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने उड़ीसा से गांजा लाकर प्रयागराज, कौशाम्बी और आसपास के जिलों में सप्लाई करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने बरामद गांजा और पिकअप वाहन को सीज कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जांच तेज कर दी है।





Top