Breaking News
विषैले जंतू के काटने से किशोरी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम     |     अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, मुकदमा दर्ज     |     बाइक के सामने आते ही टेम्पो अनियंत्रित होकर पलटा, चार घायल     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, परिवार में मचा कोहराम

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के जरहा निवासी रविशंकर साहनी (40) रविवार दोपहर किसी कार्य से जाते समय मध्य प्रदेश के बैढ़न थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर बाइक सहित डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तत्काल बैढ़न अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, लेकिन रविवार देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

• पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची बैढ़न पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सोमवार देर अपराह्न परिजन शव को पैतृक गांव लेकर पहुंचे, जहां अंतिम संस्कार किया गया। रविशंकर साहनी के निधन से उनके दो छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, जिससे पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।


Blog single photo





Top