Breaking News
विषैले जंतू के काटने से किशोरी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम     |     अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, मुकदमा दर्ज     |     बाइक के सामने आते ही टेम्पो अनियंत्रित होकर पलटा, चार घायल     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• पशुपालक ने आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता की लगाई गुहार

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिंडारी में आकाशीय बिजली गिरने से एक पशुपालक की तीन बकरियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार रात अचानक मौसम खराब होने के साथ तेज बारिश और गरज-चमक शुरू हो गई। सोमवार सुबह पशुपालक सुभाष जब जानवरों को देखने बाड़े में पहुंचे तो तीनों बकरियां मृत पड़ी थीं। घटना से पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। मामले की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल और पशु चिकित्सा विभाग को देकर आर्थिक सहायता की मांग की गई है।

• पोस्टमार्टम में आकाशीय बिजली से मौत की पुष्टि

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल राज ने तीनों बकरियों का पोस्टमार्टम कराया। उन्होंने बताया कि जांच में तीनों की मौत आकाशीय बिजली की चपेट में आने से होना प्रमाणित हुआ है। पशुपालक ने तहसील प्रशासन से आपदा राहत कोष के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि हुए नुकसान की भरपाई हो सके।


Blog single photo





Top