Breaking News
बीच बाजार बवाल, किन्नरों के दो गुटों में घंटों तक हंगामा से मचा हड़कंप     |     7 वारंटियों पर घोरावल पुलिस का शिकंजा, एक साथ बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप     |     दो महीने से फरार दम्पति पर पुलिस का शिकंजा, घर में दबिश देकर दबोचे गए आरोपी     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• बखरिहवां ब्रेकर के पास हादसा, बाइक से गिरकर मौके पर टूटी दोनों की सांस

बीजपुर(सोनभद्र)। बभनी-बीजपुर मार्ग पर बखरिहवां ब्रेकर के पास एक दर्दनाक हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। दोनों एक शादी समारोह से लौटते समय बाइक से घर छत्तीसगढ़ जा रही थीं, तभी अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराकर ब्रेकर पर गिर गई। हादसे में रामपति (70) पत्नी लालमन और बसंती (45) पत्नी रामप्यारे निवासी बजडा थाना बसंतपुर (छत्तीसगढ़) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

• बेटे के सामने टूटी दुनिया, अस्पताल में मृत घोषित

मृतका बसंती के बेटे देवबरन के अनुसार वह अपनी मां और नानी के साथ शादी से लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची पीआरबी 112 और एम्बुलेंस ने दोनों को बभनी सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक डा वेदप्रकाश ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।


Blog single photo

.




Top