SVG इण्डिया न्यूज रूम
सोनभद्र। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री डॉ अशोक कुमार अवाक ने माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी से शैक्षिक सत्र 2026-27 की प्रस्तावित स्थानांतरण नीति में संशोधन की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि आकांक्षी जनपदों में तैनात शिक्षक-शिक्षिकाओं को 5 वर्ष की सेवा पूरी होने के बाद गृह जनपद में स्थानांतरण की सुविधा दी जानी चाहिए। साथ ही अन्य जनपदों में ऑनलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया के दौरान विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या से जुड़े प्रतिबंधों को समाप्त करने की मांग भी रखी गई है।
• ऑनलाइन प्रक्रिया में पारदर्शिता और समान अवसर की मांग
डॉ अवाक ने बताया कि पिछले वर्ष अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों को ऑफलाइन स्थानांतरण का लाभ दिया गया था, जबकि राजकीय माध्यमिक शिक्षक इससे वंचित रह गए थे, इसलिए इस बार उन्हें भी यह सुविधा प्रदान की जानी चाहिए। इसके अलावा संघ ने मांग की है कि पूरे प्रदेश के सभी विद्यालयों की रिक्तियां ऑनलाइन पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएं और प्रतिस्थानी व्यवस्था को समाप्त किया जाए या शासन स्तर से संचालित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक शिक्षक स्थानांतरण नीति का लाभ उठा सकें।