Breaking News
बीच बाजार बवाल, किन्नरों के दो गुटों में घंटों तक हंगामा से मचा हड़कंप     |     7 वारंटियों पर घोरावल पुलिस का शिकंजा, एक साथ बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप     |     दो महीने से फरार दम्पति पर पुलिस का शिकंजा, घर में दबिश देकर दबोचे गए आरोपी     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• धारा 108, 352 BNS में वांछित अभियुक्त को घर से दबोचकर भेजा गया जेल

बभनी(सोनभद्र)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बभनी पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। बसंत (29 वर्ष), निवासी ग्राम घघरा (चकेलवा), के खिलाफ मु0अ0स0-92/2026 में धारा 108, 352 BNS के तहत मामला दर्ज था और वह काफी समय से गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था। आरोप है कि वह लगातार पुलिस से बचने के लिए छिपता रहा, लेकिन आखिरकार पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

• मुखबिर की सूचना पर रात में दबिश, टीम ने घर से किया गिरफ्तार

गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए रात्रि में ग्राम घघरा में दबिश दी, जहां से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव, उपनिरीक्षक मक्खन लाल, हेड कांस्टेबल राम आशीष यादव और आरक्षी सुधीर यादव शामिल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया है, वहीं पुलिस ने साफ किया है कि अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।





Top