Breaking News
बीच बाजार बवाल, किन्नरों के दो गुटों में घंटों तक हंगामा से मचा हड़कंप     |     7 वारंटियों पर घोरावल पुलिस का शिकंजा, एक साथ बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप     |     दो महीने से फरार दम्पति पर पुलिस का शिकंजा, घर में दबिश देकर दबोचे गए आरोपी     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• दहेज उत्पीड़न और BNS की धाराओं में दर्ज था मामला, महुली से दोनों गिरफ्तार

बीजपुर(सोनभद्र)। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीजपुर पुलिस ने दो महीने से फरार चल रहे दम्पति को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। गिरदावल पुत्र गंगाराम और नगेसरी देवी पत्नी गिरदावल, निवासी महुली, के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज था। आरोप है कि दोनों लंबे समय से गिरफ्तारी से बचते हुए फरार चल रहे थे।

• सुबह-सुबह घर में दबिश, पुलिस ने दोनों को लिया हिरासत में

पुलिस टीम ने मंगलवार सुबह महुली गांव में दबिश देकर दोनों आरोपियों को उनके निवास स्थान से हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है, जबकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वांछित अभियुक्तों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।





Top