Breaking News
अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की इलाज के दौरान मौत      |     आकाशीय बिजली गिरने से तीन बकरियों की मौत     |     ₹62 लाख के आभूषण बरामद, ₹25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार      |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को दबोचकर पुलिस ने दिखाई सख्ती

घोरावल(सोनभद्र)। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घोरावल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 07 वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में हुई इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे रामबली, सोनू, बच्चा भाई, जगदीश, मिख्खु, सनोज कुमार और अजय को उनके ठिकानों से पकड़ लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में गैर जमानती वारंट जारी थे, जिनमें एनडीपीएस एक्ट, धोखाधड़ी, अपहरण, मारपीट और एससी/एसटी एक्ट से जुड़े मामले शामिल बताए गए हैं।

• अलग-अलग गंभीर मामलों में वांछित थे सभी आरोपी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी वारंटी लंबे समय से फरार चल रहे थे और न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे। कार्रवाई के दौरान उपनिरीक्षक त्रिभुवन राय, कविन्द्र सिंह यादव, सुभाष चन्द्र यादव सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से दबिश देकर सभी को हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि क्षेत्र में अपराधियों पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।





Top