Breaking News
गोवध निवारण अधिनियम के मामले में दो वांछित गिरफ्तार, स्कॉर्पियो और मोबाइल फोन बरामद     |     औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार, सोनभद्र में 257 करोड़ रुपये से बिछेगा 86 किमी सड़कों का जाल     |     नीट-2026 परीक्षा पर प्रशासन की कड़ी नजर, डीएम-एसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• बरसात से पहले काम पूरा करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश

रॉबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। नगर पालिका क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बन रहे नाले का जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि हर हाल में नाले का निर्माण कार्य आगामी बरसात से पहले पूरा कराया जाए, ताकि जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिल सके। साथ ही कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया गया।

• गुणवत्ता में कमी मिली तो होगी सख्त कार्रवाई

जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट मैनेजर सीएनडीएस को निर्देशित किया कि निर्माण सामग्री की थर्ड पार्टी से जांच कराई जाए, जिससे पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे रोहित यादव, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संतपाल वर्मा, तहसीलदार सदर अमित सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे, जिन्हें समयबद्ध और मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।





Top