Breaking News
मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक     |     परमानंद बने चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष     |     बच्चों के रंगों में सजा ‘मेरे सपनों का भारत’, डीएम ने थामा ब्रश     |     
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

• आदिवासी अंचलों में सामाजिक सेवा के लिए थे प्रसिद्ध, चोपन में हुआ अंतिम संस्कार

ओबरा(सोनभद्र)। जनपद के आदिवासी अंचलों में लोकप्रिय समाजसेवी लल्लू दूबे (53 वर्ष) का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से कोटा, पनारी ग्राम सभा के विभिन्न टोलों, डाला और ओबरा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि वह पिछले करीब तीन माह से किडनी की बीमारी और ब्रेन हैमरेज के बाद वाराणसी में उपचार करा रहे थे। परास पानी में उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन के समय उनके साथ सामाजिक कार्यकर्ता रमेश यादव, मनमोहन शुक्ल, रामप्यारे सिंह, उमेश प्रसाद मिश्र, नरेंद्र नीरव सहित बड़ी संख्या में आदिवासी स्त्री-पुरुष मौजूद रहे।

• विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने जताया शोक

लल्लू दूबे का अंतिम संस्कार चोपन में सोन तट पर किया गया। उनके निधन पर वरिष्ठ चिकित्सक एवं 'श्रमदान से जलदान' अभियान के मार्गदर्शक डॉ. आर.के. गुप्त, पूर्व पुलिस उपाधीक्षक धीरेंद्र राय, कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुशील कुमार राय, भू-भौतिकी वैज्ञानिक प्रो. नागेश्वर दूबे, धर्मराज सिंह बघेल, पूर्व विधायक तीरथराज, जगदीश पंथी, राम आधार गुप्त सहित अनेक पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।





Top