मनीष कुमार संवाददाता
सोनभद्र। मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत महिला एवं बालिका सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को 1090, 1076, 112, 181, 102, 108, 1098 और 101 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। वहीं साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी की शिकायत के लिए 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन के बारे में बताया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, ग्रामीण आवास योजना, निराश्रित महिला पेंशन और वृद्धावस्था पेंशन योजना सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लाभार्थियों को उनका लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।
• बाल विवाह, बालश्रम और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश
कार्यक्रम में लैंगिक अपराध, बालश्रम, बाल विवाह, घरेलू हिंसा तथा महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अन्य अपराधों से बचाव को लेकर जागरूक किया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही साइबर अपराध से बचने के लिए ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतने की अपील की गई। कार्यक्रम में बृज राज यादव, जसवंत सिंह, महिला कांस्टेबल आकांक्षा मिश्रा और स्वीटी पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।