Breaking News
खबरें पढ़ें
प्रयागराज काव्य महाकुंभ में राम अनुज धर द्विवेदी को मिला प्रयागराज शब्द श्री सम्मान || पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को मिला डेटा एंट्री का प्रशिक्षण || सतत वाहिनी नदी के छठ घाट की सफाई में जुटे युवा, सन क्लब सोसायटी ने उठाई जिम्मेदारी || 51 वर्षों की गौरवशाली परंपरा, मंच पर जीवंत हुई नाट्यकला की विरासत || हाईवे किनारे अवैध पार्किंग पर पुलिस का शिकंजा, होटल-ढाबों और गैराज संचालकों को नोटिस जारी || रेणुका नदी के टापू पर फंसे तीन मित्र, अचानक बढ़ा जलस्तर तो मची अफरा-तफरी || धान खरीद में गड़बड़ी मिली तो बंद होगा क्रय केंद्र, जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई || धनतेरस-दीपावली पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, बाजारों में किया फ्लैग मार्च || 125.25 करोड़ से तीन प्रमुख सड़कों का होगा कायाकल्प, बजट जारी || हिंडालको के स्वास्थ्य शिविरों में 577 मरीजों की निःशुल्क जांच और उपचार
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• जगदीश साहित्य संस्थान ने साहित्यिक योगदान के लिए किया सम्मानित

घोरावल(सोनभद्र)। प्रयागराज के हिन्दुस्तानी एकेडमी में साहित्यिक संस्था जगदीश साहित्य संस्थान के द्वितीय स्थापना दिवस पर काशी हिन्दी विद्यापीठ के संयुक्त तत्वावधान में प्रयागराज काव्य महाकुंभ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुस्तक विमोचन, कवि सम्मेलन, सम्मान समारोह, मानद उपाधि प्रदान करने और पत्रिका विमोचन सहित विभिन्न साहित्यिक आयोजन हुए। संस्थान के अध्यक्ष सरदार मनमोहन सिंह तन्हा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में संरक्षक कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक, संस्थापिका एवं महासचिव जगदीश कौर तथा मंचासीन अतिथियों ने देशभर से आए कवियों, लेखकों और साहित्यकारों को सम्मानित किया। इसी क्रम में घोरावल तहसील क्षेत्र के महुआंव पाण्डेय गांव निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता, पत्रकार एवं साहित्यकार राम अनुज धर द्विवेदी को उनके साहित्यिक लेखन, कविता संग्रह और साहित्यिक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘प्रयागराज शब्द श्री सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

• पूर्व में भी कई प्रतिष्ठित सम्मानों से हो चुके हैं सम्मानित

राम अनुज धर द्विवेदी को इससे पूर्व सोन रत्न, सोन गौरव, समाज शिरोमणि, पत्रकार गौरव, हिन्दी गौरव रत्न, पूर्वांचल एकता सम्मान, स्वामी विवेकानंद युवा सम्मान, दिव्य गंगा सेवी सम्मान और टीजीटी सम्मान सहित कई प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। समारोह में अन्य प्रतिभाओं को भी मानद उपाधियां प्रदान की गईं तथा विभिन्न पत्रिकाओं का विमोचन किया गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कवि, साहित्यकार, लेखक और साहित्यप्रेमी मौजूद रहे।


Blog single photo




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top