Breaking News
खबरें पढ़ें
प्रयागराज काव्य महाकुंभ में राम अनुज धर द्विवेदी को मिला प्रयागराज शब्द श्री सम्मान || पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को मिला डेटा एंट्री का प्रशिक्षण || सतत वाहिनी नदी के छठ घाट की सफाई में जुटे युवा, सन क्लब सोसायटी ने उठाई जिम्मेदारी || 51 वर्षों की गौरवशाली परंपरा, मंच पर जीवंत हुई नाट्यकला की विरासत || हाईवे किनारे अवैध पार्किंग पर पुलिस का शिकंजा, होटल-ढाबों और गैराज संचालकों को नोटिस जारी || रेणुका नदी के टापू पर फंसे तीन मित्र, अचानक बढ़ा जलस्तर तो मची अफरा-तफरी || धान खरीद में गड़बड़ी मिली तो बंद होगा क्रय केंद्र, जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई || धनतेरस-दीपावली पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, बाजारों में किया फ्लैग मार्च || 125.25 करोड़ से तीन प्रमुख सड़कों का होगा कायाकल्प, बजट जारी || हिंडालको के स्वास्थ्य शिविरों में 577 मरीजों की निःशुल्क जांच और उपचार
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• कंप्यूटर कौशल और डिजिटल दक्षताओं से आत्मनिर्भर बनने की सीख

दुद्धी(सोनभद्र)। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, दुद्धी में वोकेशनल शिक्षा के तहत IT/ITES (सूचना प्रौद्योगिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी आधारित सेवाएं) विषय के अंतर्गत छात्राओं को डोमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेटर (Domestic Data Entry Operator) की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में छात्राओं को कंप्यूटर संचालन, डेटा एंट्री, टाइपिंग कौशल, डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने, डेटा सुरक्षित रखने तथा कार्यालयों में कंप्यूटर के उपयोग की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही इस क्षेत्र में आवश्यक दक्षताओं और रोजगार की संभावनाओं से भी अवगत कराया गया।


Blog single photo


• तकनीकी शिक्षा से रोजगार के अवसरों की तैयारी

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में तकनीकी ज्ञान, कंप्यूटर कौशल एवं व्यावसायिक दक्षताओं का विकास कर उन्हें डिजिटल युग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना रहा। इस दौरान प्रभारी प्रधानाचार्य शोभा यादव, डॉ. प्रीति शर्मा, गीता यादव, कुमारी आरती, राधा, आकांक्षा कुमारी, मंजू लता, पुष्पा देवी सहित वोकेशनल शिक्षक मनीष कुमार उपस्थित रहे।

Blog single photo




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top